April 26, 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष से नाराज 7 पार्षदों ने दिए इस्तीफे

संभागीय संगठन मंत्री व अन्य नेताओं के भेेजे फैक्स
रतलाम,21 फरवरी(इ खबरटुडे)। भाजपा पार्षद दल में लम्बे समय से चल रही खींचतान अब पूरी तरह उभर कर सामने आ चुकी है। आज शाम भाजपा जिलाध्यक्ष से हुए विवाद के बाद सात असंतुष्ट पार्षदों ने संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर को अपने इस्तीफे फैक्स कर दिए है।

इ खबरटुडे को मिली जानकारी के अनुसार,भाजपा कार्यालय में आहूत बैठक का बहिष्कार करने के बाद असंतुष्ट पार्षदों ने विचार विमर्श किया और वरिष्ठ पार्षद बलवीर सिंह सोढी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देने का फैसला ले लिया। संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर को भेजे त्यागपत्र में असंतुष्ट पार्षदों ने महापौर शैलेन्द्र डागा पर उनके साथ बार बार अभद्र व्यवहार और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित पर भी उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
अपने पत्र में पार्षदों ने कहा है कि नई एमआईसी के गठन के बाद से वे लगातार वरिष्ठ नेताओं,संगठनमंत्रियों और पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्ष को बैठकों में और पत्र के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहे है लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं की गई है। पार्षदों ने लिखा है कि आज जब वे अपनी बात लेकर जिलाध्यक्ष के पास गए तो जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित के पास गए तो उन्होने भी अभद्र व्यवहार किया,जिससे आहत होकर वे भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे है।
इन्होने दिए त्यागपत्र
संभागीय संगठन मंत्री को प्रेषित इस्तीफे पर  भाजपा पार्षद बलवीर सिंह सोढी वार्ड क्र 8,श्रीमती सोना शर्मा वार्ड 7,मोहनलाल मनसुख माली वार्ड 38,बबीता वर्मा वार्ड 16,ममता धबाई वार्ड 39,सुदीप पटेल वार्ड 17 तथा विष्णुकांता पांचाल ने अपने हस्ताक्षर किए है। असंतुष्ट पार्षदों का दावा है कि उनके साथ कुल 20 पार्षद है,लेकिन अभी उनके नाम जाहिर नहीं किए जा सकते।
 वरिष्ठ नेताओं को भेजी इस्तीफे की प्रति
असंतुष्ट पार्षदों ने अपना त्यागपत्र संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर को सम्बोधित किया है,लेकिन इसकी प्रति प्रदेश अध्यक्ष नेरन्द्र सिंह तोमर,विभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया,जिला संगठन मंत्री उमाकांत भार्गव तथा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित को भी भेजी है।
मुझे जानकारी नहीं-पुरोहित
भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने पार्षदों द्वारा इस्तीफा दिए जाने की खबर पर अनभिज्ञता जताई है। इ खबर टुडे से चर्चा में उन्होने कहा कि आज पार्षदों को चर्चा के लिए बुलाया गया था लेकिन वहां सिर्फ चार ही पार्षद पंहुचे। श्री पुरोहित ने पार्षदों के साथ अभद्रता करने के आरोपों का खण्डन करते हुए कहा कि इस्तीफा दिए जाने की उन्हे कोई जानकारी नहीं है। उन्हे ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds