April 20, 2024

राज्य शासन के बजट में जावरा को रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली

जावरा नगर को बड़ी सौगात मिली
रतलाम\जावरा,29फ़रवरी (ई खबर टुडे). विगत कई वर्षो से आवागमन एवं जनजीवन को प्रभावित करने वाली रेलवे फाटक की समस्या भोग रहे जावरा नगर के नागरिको को प्रदेश शासन ने ओवर ब्रिज की सौगात दी है।राज्य के बजट में इसे सम्मिलित कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त 
जावरा क्षेत्र के विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपना वादा पूरा करने पर उनके निवास पर जाकर पुष्पहार एवं मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया ।
उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षो से जावरा नगर के मध्य रेलवे फाटक के बार बार बन्द होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा था।पूरा शहर इस रेलवे फाटक से दो भागो में विभक्त हो गया था।इस समस्या के निराकरण के लिए जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय निरन्तर प्रयास कर रहे थे कि इस फाटक पर ब्रिज निर्माण किया  जाए।विधायक डॉ पाण्डेय की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान रेलवे फाटक पर ब्रिज निर्माण कराये जाने की घोषणा की थी।विधायक डॉ पाण्डेय लगातार प्रयास कर रहे थे कि राज्य शासन द्वारा ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिल जाए।विधायक के प्रयासों को आखिरकार सफलता मिल गयी।
शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बजट प्रस्तुत किया ।जिसमे जावरा नगर के रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी।इस ब्रिज निर्माण हेतु 35 करोड़ 25 लाख 29हजार रु.प्रावधानित की गयी है।
राज्य शासन के बजट में जावरा नगर के रेलवे फाटक ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,वित्त मंत्री  जयंत मलैया,लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जावरा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओ को बधाई दी है।
जावरा को यह महती  स्वीकृति मिलने पर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके निवास पर जाकर विधानसभा के सभी नागरिको की और से पुष्पहार से स्वागत कर मिठाई खिलाकर जावरा विधानसभा को बड़ी सौगात देने पर आभार व्यक्त किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds