April 20, 2024

सामाजिक उत्थान और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पुरस्कार

रानी अवंतीबाई एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरस्कार दिए जायेंगे
 उज्जैन 31 अक्टूबर(इ खबरटुडे)।रानी अवंतीबाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार” एवं “राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार” के लिये महिलाओं के पंजीयन जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में किए जायेंगे। यह पुरस्कार राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

वर्ष 2015-16 के लिये रानी अवंती बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार ऐसी महिलाओं को प्रदान किया जायेगा, जिन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को उत्पीडन से बचाने और बाल विवाह व दहेज जैसी कुप्रथाओं को रोकने की दशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसी तरह “राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार” ऐसी महिलाओं को प्रदान किया जाता है, जिनके द्वारा महिलाओं के सामाजिक उत्थान और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया हो। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds