September 29, 2024

ढाबे में ट्रक घुसा, दो की मौत

महाराष्ट्र से यात्रा पर निकले थे सभी

रतलाम,7 जुलाई (इ खबरटुडे)। पूना (महाराष्ट्र) निवासी सात दोस्त व एक की पत्नी व चार वर्षीय बालक  के साथ उौन की यात्रा कर सालाखेड़ी स्थित एक ढाबे पर भोजन करने आए थे। तभी एक ट्रक चालक ने वाहन को अंधगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दो चार पहिया एवं दो बाइक को टक्कर मारकर ढाबे में घुसा दिया। इस दुर्घटना इन सात साथियों में से दो की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो आक्रोशित लोग ट्रक में आग लगा देते। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह मृतक दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें पुना के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज पिता मोहन पंवार, मुकेश पिता केशवलाल संघराजका अपने साथी रवि उसलकर, सुबोध चांदवलकर, मिलिंद जोशी, मंदार खंदाडकर सभी निवासी पुना (महाराष्ट्र) एक साथ साथ धार्मिक यात्रा करने के लिए जायलो कार से निकले थे। उनके साथ मनोज की पत्नी श्रीमती मनीषा एवं चार वर्षीय पुत्र सोहेम भी था। शुक्रवार शाम को उौन में दर्शन करने के बाद वे सभी रात में भोजन करने के लिए फोरलेन स्थित नेशनल ढाबे पर आए। रात लगभग 10.30 बजे सभी ने भोजन किया और कुछ लोग भोजन का बिल देने लगे और इधर उधर टहल रहे थे। श्रीमती मनीषा बालक सोहेम को लेकर कार में जाकर बैठ गई थी तथा मनोज व मुकेश ढाबे के बाहर ही खड़े थे। उसी दौरान मौत बने कर आए ट्रक क्रमांक ए.पी. 07 टीडब्ल्यू. 9579 के चालक ने वाहन को इस तरह चलाया कि उसे ज्ञात था कि इस तरह वाहन चलाने से किसी की भी मौत हो सकती है। उसने वाहन को चलाते तो मारूति वेन एवं जायलो को टक्कर मारने के बाद मनोज मुकेश को टक्कर मारी और उसके बाद दो बाइक को रौंदा हुआ ट्रक ढाबे में जा घुसा।

अफरा-तफरी का महौल बन गया था

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वहां जो लोग भोजन कर रहे था या जो करने आए थे अधिकांश लोग पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही निकल गए थे। दुर्घटना में मुकेश व मनोज की हालत देख उनके साथियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। आक्रोशित साथी एवं अन्य लोग घुसे में आने पर माचिस लेकर ट्रक में आग लगाने वाले थे किन्तु मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। हादसे के बाद मृतकों के शवों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं दुर्घटना में घायल हुई मनीषा को  भी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

समाज के लोग पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्रीयन समाज के अध्यक्ष चन्द्रकांत रांगेडकर, सचिव भूषण बरवे, दिलीप बरवे, प्रकाश लोखेण्डे, महेश लोखण्डे, अनुराग लोखण्डे, वीरेन्द्र कुलकर्णी, यशवंत शिखेडकर, सुनील सोहनी, राजेश गडकरी सहित अन्य समाज के लोग सुबह जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे और उन्होंने अपने स्तर पर दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की मदद की। सत्तकार लॉज के नंदलाल व्यास ने मृतक के सभी साथियों को ठहरने की व्यवस्था की वहीं समाज सेवी गोविंद काकानी ने भी उनकी मदद की। शनिवार सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुना के लिए रवाना करने में महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा मदद की गई।

आरोपी ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

स्टेशन रोड़ पुलिस ने ट्रक चालक शेखबुडे पिता मस्तान निवासी ग्राम गुन्टुर (आन्ध्र प्रदेश) के खिलाफ धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसके रात में ही गिरफ्तार कर लिया।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds