हरियाणा में चलेगी 50 नमो भारत ट्रेनें, 14 रेल परियोजनाओं पर खर्च होंगे 15875 करोड़ रुपए, रेल मंत्री ने की घोषणा

Indian Railway: हरियाणा प्रदेश को केंद्रीय रेल बजट में बड़ी सौगातें मिलने जा रही है। केंद्र सरकार हरियाणा प्रदेश में 50 नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हरियाणा प्रदेश को केंद्र सरकार रेल बजट में 3416 करोड़ रुपए आवंटन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा 50 नमो भारत ट्रेन और पांच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंग। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाले वंदे भारत ट्रेन प्रदेश के तीन जिलों को कवर करेगी। इसके अलावा सरकार 1149 करोड़ रुपए प्रदेश के 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में अपग्रेड करने हेतु खर्च करेगी।
केंद्र सरकार हरियाणा प्रदेश में 14 रेल परियोजनाओं पर खर्च करेगी 15875 करोड़ रुपए
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरियाणा प्रदेश में केंद्र सरकार आने वाले दिनों में रेल परियोजनाओं (new railway project in Haryana) पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 823 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है, जो संयुक्त अरब अमीरात के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है। वहीं पिछले 10 सालों में प्रदेश में केंद्र सरकार ने लगभग 1330 किलोमीटर इलेक्ट्रिक रेल लाइन बिछाने का काम किया है। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में 14 रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। 1195 किलोमीटर की दूरी तय करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा रेलवे परियोजनाओं पर किए जा रहे इस कार्य लगभग 15875 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
हरियाणा प्रदेश के 144 स्टेशनों पर मिल रही है फ्री वाई-फाई सेवा
हरियाणा प्रदेश में केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में 121 ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के साथ 534 रेलवे फ्लाईओवर और और रेलवे अंडरब्रिज बनाने का काम भी पूरा कर लिया है।
केंद्रीय रेलवे मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे के आधुनिकरण हेतु कवच परियोजनाओं के तहत हरियाणा प्रदेश को लगभग 400 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 144 रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जहां पर वर्तमान में फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल रही है।