mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

10वीं के गणित और 12वीं के सामान्य अंग्रेजी पेपर में मिलेंगे बोनस अंक

भोपाल,20मार्च(इ खबरटुडे)। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 12वीं के सामान्य अंग्रेजी और दसवीं के गणित के प्रश्न पत्र में गड़बड़ी सामने आने के बाद मंडल ने दोनों प्रश्न पत्रों में बोनस अंक देने का निर्णय लिया है। इसके निर्देश मूल्यांकन केंद्रों को भेज दिए गए हैं।

इसके अलावा हरदा जिले के अबगांव कला स्कूल के दो शिक्षकों की लापरवाही से 9वीं की परीक्षा में 12वीं का पेपर बांट दिया गया था। इसके कारण 12वीं का अंग्रेजी सामान्य विषय का पेपर आउट हो गया था। इससे माशिमं को पेपर दोबारा तैयार करना पड़ा था। मंडल का कहना है कि बुधवार से जिन विषयों की परीक्षा संपन्न् हो गई उनका मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इनका कहना है
अंग्रेजी में जिन छात्रों ने लिखे हुए निर्देश अनुसार प्रश्न हल किए होंगे, उन्हें पूरे अंक मिलेंगे। साथ ही गणित में भी बोनस अंक दिए जाएंगे।
अजय सिंह गंगवार, सचिव, माशिमं

-दसवीं गणित के प्रश्नपत्र में आठ प्रश्नों में त्रुटि हुई, इसके कारण विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहे। इसके लिए बोनस अंक की मांग की गई है। इस मांग पर बोर्ड ने सहमति जताई है।
जगत नारायण उपाध्याय, गणित शिक्षक

Related Articles

Back to top button