mainब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

स्पर्ष कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक

रतलाम,17 जनवरी (इ खबरटुडे)। जिला टास्क फोर्स की बैठक के दौरान कुष्ठ जागरूकता अभियान के विषय में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कलेक्टर बी.चन्द्रषेखर ने कुष्ठ रोग के विषय में जागरूकता संबंधी गतिविधियाॅ करने हेतु निर्देषित किया है। जिला कुष्ठ अधिकारी डाॅ. प्रमोद खरे ने बताया कि कुष्ठ रोग की जागरूकता हेतु अभियान महात्मा गांधी पूण्य तिथि 30 जनवरी से प्रारम्भ होकर 13 फरवरी तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मैदानी स्तर के कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ रोग की जानकारी देगे।उल्लेखनीय हैं कि चमड़ी पर चमड़ी के रंग से फिका, दाग या धब्बा जिसमें सुखापन या सुन्नपन हो, कोई तंत्रिका मोटी हो गई हो, चेहरे, कान या पीठ की चमड़ी तेलीया तामिया चमकदार हो गई हो तो कुष्ठ रोग हो सकता है। कुष्ठ रोग की दवा एम.डी.टी. सभी शासकीय स्वास्थ संस्थाओं में मुफ्त मिलती है। कुष्ठ रोग का पुरा ईलाज हो जाता है। एमडीटी की पहली खुराक से ही 99 प्रतिषत कुष्ठ रोगाणु निष्क्रिय हो जाते है। कुष्ठ छुआ छुत का रोग नहीं है। इसका ईलाज घर परिवार में रहकर ही किया जाता है।
क्रमांक 65/2017

Related Articles

Back to top button