
रतलाम31 दिसम्बर(इ खबरटुडे)।। घटला कॉलोनी क्षेत्र में स्थित रेलवे के सीएसआई (सिग्नल) दक्षिण कार्यालय परिसर में जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ बच्चों को पेड़ पर एक व्यक्ति लटका दिखाई दिया। इसके बाद खबर तेजी से फैली और कई लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच पास के ही पीडब्लयूआई आफिस में कार्यरत ललिबाई को किसी बकरी चराने वाले ने जानकारी दी। लालीबाई ने सेक्शन इंजीनियर विश्वास हरदास को जानकारी दी।
नीचे उतारने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ी
हरदास ने पुलिस को सूचना दी। जीआरपी के डीएसपी अमरसिंह वास्कले, टीआई श्याम बाबू शर्मा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, डायल 100 का वाहन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे मृतक पेड़ पर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। उसके गले में गमछा लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। उसे नीचे उतारने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ी।
शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
लाश को नीचे उतारने के लिए नगर निगम से दल को बुलवाया गया। दल के कर्मचारियों ने पेड़ की डगाले काटकर दोपहर 1.45 बजे उसे नीचे उतारा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डीएसपी वास्कले ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह पेड़ पर कैसे लटका यह भी पता नही चला। लाश दो तीन दिन पुरानी दिखाई देती हैं। मामले की जांच की जा रही है।