mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भोपाल में गायों के लिए बनेगा देश का पहला श्मशान घाट

भोपाल,19 जनवरी(इ खबर टुडे)। भोपाल नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। ये संभवत: देश का पहला श्मशान घाट होगा। नीलबड़-रातीबड़ रोड के आसपास इसके लिए पांच एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। महापौर आलोक शर्मा ने निगम के बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।महापौर ने बताया कि निगम आयुक्त बी विजय दत्ता को इसकी डीपीआर बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देश वर्षों से गौ पूजा हो रही है, लेकिन यह दुख की बात है कि जब तक गाय दूध देती है तब तक उसे गौमाता कहा जाता है, दूध देना बंद करना के बाद गाय को आवारा मवेशी का नाम दे दिया जाता है।

इस परियोजना पर पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में ही चर्चा की गई थी। इस संबंध में जब मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि गौवंश को लेकर ऐसी कोई पहल करता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।

Back to top button