April 30, 2024

पुलिस थाना रावटी ने 12 वर्षो से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार

रतलाम,15 नवंबर (इ खबरटुडे)। पुलिस थाना रावटी ने 12 वर्षो से फरार स्थाई वारण्टी गेन्दू उर्फ गेन्दालाल खराडी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। थाना रावटी पर न्यायालय सैलाना के प्रकरण क्र. 92/03 धारा 341, 294, 336, 34 भादवि के आरोपी गेन्दू उर्फ गेन्दालाल खराडी पिता अम्बाराम उम्र 45 वर्ष निवासी तालाब वायडी थाना शिवगढ का वर्ष 2005 में स्थाई वारण्ट प्राप्त हुआ था। आरोपी 12 वर्षो से फरार चल रहा था।पुलिस मुख्यालय भोपाल के स्थाई वारण्ट तामीली के विशेष अभियान के दौरान श्रीमान अमित सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के निर्देशन मे प्रदीप शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम, राजेश सहाय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम, मानसिंह चौहान एसडीओपी सैलाना के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रावटी रामसिंह राठौर के नेतृत्व में फरार स्थाई वारण्टीयों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds