ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 20 से अधिक लोगों की मौत

बालाघाट,07जून (इ खबर टुडे)। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 से अधिक मजदूरों की इसमें मौत हो गई जबकि करीब 6 गंभीर घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है अभी केवल दो ही मजदूरों को जिंदा निकाला गया है।

बताया जाता है क‍ि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसमें मजदूर जिंदा जल गए। अाग में 40 से 45 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। पानी से बुझाने के दौरान भी धमाके हो रहे हैं। आग पर काबू पाने के बाद ही वहां फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जाएगा। सभी मजदूर भरवेली खैरी व भटेरा के थे। घटना खैरी स्थित वारसी स्थाई पटाखा की है।

Back to top button