mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

दो नये मार्गो का भूमिपुजन किया केन्द्रीय मंत्री थावरचंद्र गेहलोत ने

लगभग 122 करोड़ रूपये की सौगात

रतलाम,17 अप्रैल ( (इ खबरटुडे)।केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार थावरचंद्र गेहलोत ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार केन्द्रीय सड़क निधि से रतलाम एवं उज्जैन जिले के ग्रामीण मार्गो को जिला मुख्य मार्गो में परिवर्तित कराकर नागदा-बेरछा-मण्डावल-ताल मार्ग का भूमिपुजन किया।

इस मार्ग की लम्बाई लगभग 35.70 किलोमीटर हैं तथा इसकी लागत लगभग 57.12 करोड़ होगी। भूमिपुजन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री के साथ खाचरौद विधायक दिलीपसिंह शेखावत तथा आलोट विधायक जितेन्द्र गेहलोत उपस्थित रहे।

आलोट-पाटन-तालोद- झुटावद-सागवाली-ईसनखुड़ी मार्ग जिसकी लम्बाई लगभग 40.80 किलोमीटर एवं लागत लगभग 65.28 करोड़ रूपये रहेगी। इसका भूमिपुजन भी केन्द्रीय मंत्री द्वारा तालोद में किया गया। भूमिपुजन कार्यक्रम के दौरान बहादुरसिंह चैहान विधायक महिदपुर एवं जितेन्द्र गेहलोत आलोट विधायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button