mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

जोमाटो ने उबर ईट्स को खरीदा, रात 3 बजे हुई डील, सुबह 7 बजे ग्राहक शिफ्ट

नई दिल्ली, 21जनवरी (इ खबर टुडे)। जोमाटो ने मंगलवार सुबह बड़ा ऐलान किया कि उनसे उबर ईट्स का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील केवल भारत के लिए है। अन्य देशों में उबर ईट्स अपना बिजनेस खुद चलाएगी। यानी अब भारत में उबर ईट्स से खाना ऑर्डर नहीं हो सकेगा। उबर ईट्स ने ईमेल के जरिए अपने ग्राहकों तक यह जानकारी पहुंचाई।

ईमेल में कहा गया कि अब आप भारत में उबर ईट्स से ऑर्डर नहीं कर पाएंगे, लेकिन आप अपने पसंदीदा भोजन का जोमाटो के जरिए आनंद ले पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, रात 3 बजे यह डील साइन हुई है और मंगलवार सुबह 7 बजे से उबर ईट्स के ग्राहक जोमाटो app पर शिफ्ट होना शुरू हो गए।

डील से जुड़े बड़े खुलासे नहीं हुए हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब भी जोमाटो में उबर ईट्स के 9.9 फीसदी शेयर रहेंगे। डील 300 से 350 मिलियन डॉलर की है। जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल के मुताबिक, “जोमाटो फूड डिलीवरी में नंबर बन है। भारत के 500 से अधिक शहरों में सेवाएं देने पर में गर्व है। इस अधिग्रहण से हमारी स्थिति और मजबूत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, उबर ईट्स की प्लानिंग फूड डिलीवरी मार्केट में नंबर वन या नंबर टू बनने की थी। इसकी शुरुआत भी बहुत अच्छी हुई और जल्द ही इसमें भारत के फूड डिलीवरी मार्केट के 12 फीसदी हिस्सा पर कब्जा कर लिया, लेकिन फिर जोमाटो और Swiggy से कड़ी टक्कर मिली।

उबर के सीईओ दारा खोस्रोशाही के अनुसार, भारत उबर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम अपने कैब बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश करना जारी रखेंगे। हम ज़ोमैटो की पूंजी-कुशल तरीके से तेजी से बढ़ने की क्षमता से बहुत प्रभावित हुए हैं और हम उनकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

Back to top button