देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

केरल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या,पूरे शहर में हड़ताल का ऐलान

त्रिशुर,13 फरवरी(इ खबरटुडे)।केरल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय निर्मल के रूप मे हुई है जिस पर त्रिशुर जिले के मुक्काटुकरा में रविवार देर रात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना के वक्त मृतक कोक्कुलंगरा मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था। इस हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या के ठीक बाद भाजपा ने सीपीआई-एम पर हत्या का आरोप लगाया है और आज किया है।

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले केरल के कन्नूर में भी एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। त्रिशुर में भाजपा और सीपाआई कार्यकर्ताओं के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं।

Back to top button