mainइंदौरखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

इंदौर में मासूम से दुष्कर्म, बहन के साथ भी हुई हरकत

इंदौर,29 सितंबर(इ खबरटुडे)।मध्यप्रदेश के इंदौर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को एक साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। वहीं उसकी चार साल की बहन के साथ भी दरिंदगी की कोशिश की गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों चौकीदारी की बेटियां हैं, जो अपने पिता के साथ सो रही थीं। घटनाक्रम नावेल्टी मार्केट के पास बन रही एक निर्माणाधीन मकान का है। परिवार मूल रूप से सागर का है और इंदौर आकर मजदूरी कर रहा है।

चर्चा है कि रात में जब परिवार सो रहा था, तब करीब ढाई से तीन के बीच एक बदमाश बच्ची को बदमाश उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। उसी दौरान उसकी 4 साल की बहन के साथ भी हरकत की गई।

पीड़ित मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में 4 साल की बच्ची ने अपने चाचा का नाम बताया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस कुछ नहीं बता रही है।

Back to top button