mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

अफवाहों पर ना दे ध्यान :रविवार को नहीं रहेगा लॉकडाउन

रतलाम,05 सितम्बर (इ खबरटुडे) प्रदेश में रविवार लॉकडाउन हटाए जाने के आदेश के बाद रतलाम शहर में बीत कई दिनों से अफ़वाह फैल रही थी कि लॉकडाउन हटाए जाने का आदेश निरस्त हो चूका है और रविवार को पहले की तरह लॉकडाउन रहेगा। लेकिन वास्तव में उक्त खबर पूरी तरह से झूटी है। प्रदेश में पूर्ण रूप से रविवार का लॉकडाउन हटा दिया गया है।

उक्त अफवाह के चलते शहर के कई व्यापारी और सामान्य नागरिक परेशान दिखाई दे रहे है। कई लोग अपने-अपने मीडिया परिचितों और रिश्तेदारों से अफ़वाह को लेकर लगातार फोन कर रहे है। जानकारी के अनुसार पूर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए शहर में हर रविवार लॉकडाउन और रात में कर्फ्यू जारी रखा गया था, लेकिन अब इन प्रतिबंधों को भी समाप्त किया जा रहा है। अब 6 सितंबर से रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। साथ ही रात्रिकालीन कर्फ्यू भी हटाया जा रहा है।

अब केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश अनुसार, किसी भी तरह के लॉकडाउन के लिए अब केंद्र और राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक होगी। ऐसे में रविवार का लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू नहीं रहेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन भी जल्द ही आदेश जारी करने वाला है।

Related Articles

Back to top button