उज्जैन
दो झुलसी महिलाओं की मौत

उज्जैन 26 फरवरी(इ खबरटुडे)।जिला अस्पताल में आग से झुलसी दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि 21 फरवरी को बिरलाग्राम से सपना पति राधेश्याम को भर्ती किया था।
जिसकी गुरुवार सुबह मौत हो गई। वही चिमनगंज थाना क्षेत्र की यादव कालोनी में रहने वाली मंजू पति ईश्वरसिंह ने भी दम तोड़ दिया। वह 21 फरवरी की शाम पति के लिए गैस पर पानी गरम करते समय झुलसी थी। हादसे में पति बचाने में झुलस गया था।
भडक़ाऊ पोस्टर चस्पा करने वाले आरोपी बरी
उज्जैन शहर में वर्ष 2000, 2006 और 2008 में महाकाल, चिमनगंज और जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में भडक़ाऊ पोस्टर चस्पा कर फिजां को बिगाडऩे का प्रयास करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बरी कर दिया गया है। महाकाल थाना पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था जिसमें 3 फरार थे।
जीवाजीगंज पुलिस ने 7 और चिमनगंज पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 153 (क) में प्रकरण दर्ज किया था। साक्ष्य के अभाव में आरोपियों के न्यायालय से बरी होने की बात सामने आई है।