Movie prime

उजाला ग्रुप के सुरेन्द्र जायसवाल का निधन

 

अंतिम यात्रा दोपहर साढे तीन बजे सेउजाला ग्रुप के सुरेन्द्र जायसवाल का निधन

रतलाम,22 जनवरी (इ खबरटुडे)। उजाला ग्रुप के प्रमुख एवं होटल उजाला पैलेस के सुरेन्द्र जायसवाल का आज सुबह निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। स्व.श्री जायसवाल की अंतिम यात्रा दोपहर साढे तीन बजे फ्रीगंज स्थित निवास से निकलेगी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक,श्री जायसवाल लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर उन्होने अंतिम सांस ली। स्व.श्री जायसवाल उजाला ग्रुप के संस्थापक थे और भक्तन की बावडी व्यायामशाला से भी जुडे हुए थे। उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों और अनुयाईयों में शोक व्याप्त हो गया।